न्यूज़ फ्लैश
“श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा” “टिहरी में विकास की महाबैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त संदेश, सड़क-पेयजल से पर्यटन तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करें!”
Home » आवाज़ » “जावेद राव की आवाज़ बनी उम्मीद, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा की सख़्ती से इब्राहिमपुर–भगतनपुर–आबिदपुर की ग्राम समाज ज़मीनों पर मंडराया घोटाले का साया”

“जावेद राव की आवाज़ बनी उम्मीद, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा की सख़्ती से इब्राहिमपुर–भगतनपुर–आबिदपुर की ग्राम समाज ज़मीनों पर मंडराया घोटाले का साया”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है। इब्राहिमपुर, भगतनपुर और आबिदपुर क्षेत्र में ग्राम समाज की बहुमूल्य जमीनों को लेकर बड़े पैमाने पर घोटाले के आरोप लगे हैं। आरोप है कि नदी, गोचर, आबादी, वृक्षारोपण एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर भू-माफियाओं ने चकबंदी विभाग की कथित मिलीभगत से अवैध कब्जे और लेन-देन किए हैं। यह जमीनें वर्षों से ग्रामीणों के सामूहिक उपयोग में थीं, लेकिन अब उन पर निजी स्वामित्व दर्शाकर कब्जा जमाया जा रहा है।स्थानीय निवासी जावेद राव द्वारा जिलाधिकारी हरिद्वार को इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपे जाने के बाद प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर रिपोर्ट तलब की जा रही है।इस पूरे प्रकरण पर मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने  बातचीत में स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन के पास तय एसओपी मौजूद है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग से शिकायत संबंधित होती है, उसे उसी विभाग को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

डॉ. मिश्रा ने दो टूक कहा कि ग्राम समाज की भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोलिगल सर्वे और संयुक्त अभियान के जरिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस कथित जमीन घोटाले की परतें खुलेंगी या मामला जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

418 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 7 2
Users Today : 77
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 7 2
Users Today : 77
Users Yesterday : 866