न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » कार्यक्रम » अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025: प्रत्येक माह राज्य और जनपद स्तर पर आयोजित होंगे प्रेरक कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025: प्रत्येक माह राज्य और जनपद स्तर पर आयोजित होंगे प्रेरक कार्यक्रम

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत राज्य और जनपद स्तर पर प्रत्येक माह व्यापक एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सहकारिता के सशक्तिकरण और जनजीवन के उत्थान को लक्ष्य बनाया जाएगा।

सचिव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रखते हुए, सुरक्षित और टिकाऊ वृक्षारोपण पर विशेष बल देने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर साइट्स के चयन और पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

स्वच्छता में सहकार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सभी सहकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की सख्ती से निगरानी करने को कहा गया।

सचिव ने प्राथमिक सहकारी समितियों (PACS) को माइक्रो एटीएम वितरित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने, और सहकारिता भवनों पर एक समान डिजाइन वाले लोगो युक्त सूचना बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए। इन बोर्डों में सहकारिता के तहत दी जाने वाली सेवाओं का स्पष्ट विवरण अंकित होगा।

विभिन्न विषयों पर आधारित माहवार कार्यक्रम जैसे डिजिटल कैंपेन, रन फॉर सहकारिता, एंपावरमेंट प्रोग्राम, और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पीएम जन औषधि केंद्र, पीएम किसान समृद्धि केंद्र, और सामान्य सेवा केंद्र (CSC) के प्रभावी और पारदर्शी संचालन पर बल दिया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष अब तक सहकारिता विभाग द्वारा 963 और बैंकर्स द्वारा 872 पौधे लगाए गए हैं। आगामी मानसून सत्र में इस अभियान को और गति दी जाएगी।

ALSO READ  ग्राम झाबरी में जन संवाद कार्यक्रम, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

इस बैठक में अपर सचिव/निबंधक श्रीमती सोनिका, अपर निदेशक हीरा उप्रेती, आनंद मुक्ता, संयुक्त सचिव राजेंद्र भट्ट सहित विभिन्न जनपदों से सहकारिता विभाग के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728