न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » “खानपुर बीडीसी बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे का सख़्त फरमान – गांवों की हर समस्या होगी समयबद्ध हल, अफसरों को मिला अल्टीमेटम!”

“खानपुर बीडीसी बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे का सख़्त फरमान – गांवों की हर समस्या होगी समयबद्ध हल, अफसरों को मिला अल्टीमेटम!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । खानपुर विकासखंड कार्यालय के सभागार में ब्लॉक प्रमुख नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शिरकत की।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख नीतीश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । बैठक के दौरान उपस्थित तमाम जनप्रतिनिधियों ने मुख्य विकास अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र की तमाम समस्याओं से अवगत कराया गया, बीडीसी बैठक में पेयजल की समस्या को लेकर अधिक शिकायतें आई, मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी समस्याओं के निवारण के निर्देश दिए । पेयजल की समस्या सहित चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी सुनी, बीडीसी बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आ रही सभी समस्याओं का जल्दी निराकरण कर लिया जाएगा, साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी गांव में ग्रामीणों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए साथ ही समयबद्धता के साथ उनकी समस्याओं को निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है । उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती के अलावा आधुनिक एवं नवीनतम तकनीकियों का उपयोग कृषि के क्षेत्र मेंकरते हुए अवाकंडो ,मशरूम,ड्रेगन फ्रूट आधी की खेती की जा सकती है।

बैठक में कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा द्वारा बताया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र समय पर नहीं खुलता है जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को औचक निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही निर्देश दिए कि किराए के भवन में संचालित ऐसे आंगनवाड़ी केंद्र जिनमें बिजली एवं पानी की सुविधाएं नहीं है उन सभी आंगनवाड़ियों केंद्रों में 15 दिन के अंदर विद्युत कनेक्शन और पानी का कनेक्शन की व्यवस्था करना सुनिश्चित करे।

ALSO READ  “कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका का कुंभ नगरी में सघन निरीक्षण, भीड़-यातायात प्रबंधन से लेकर पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं तक दिए सख्त निर्देश”

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही परियोजना निर्देश ने यूसीसी पंजीकरण के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाएं के अलावा ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा पंजीकरण करवाए

बैठक के संचालन सहायक समाज कल्याण अधिकारी ममता द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख नीतिश कुमार,ज्येष्ठ प्रमुख वैशाली,उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ,परियोजना निदेशक के एन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी,बीडीसी मेंबर सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 6
Users Today : 266
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 6
Users Today : 266
Users Yesterday : 861