न्यूज़ फ्लैश
“नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई” “हरिद्वार का लाल बना आईएएस: अत्मलपुर बोंगला के तुषार चौहान ने रचा इतिहास, पूरे जनपद में जश्न और गर्व की लहर” “हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन” “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल” “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल” “रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश”
Home » कार्यवाही » मोहल्ला किला मंगलौर में मामूली कहासुनी ने लिया झगड़े का रूप, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, क्षेत्र में तनाव के बीच सख्ती बरत रही प्रशासनिक टीम

मोहल्ला किला मंगलौर में मामूली कहासुनी ने लिया झगड़े का रूप, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, क्षेत्र में तनाव के बीच सख्ती बरत रही प्रशासनिक टीम

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर (हरिद्वार)। कस्बे के मोहल्ला किला में सोमवार को दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली मंगलौर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे।

पुलिस जांच में सामने आया कि झगड़ा एक छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ, लेकिन जल्द ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ हाथापाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, अपर उप निरीक्षक गजपाल राम, हेड कांस्टेबल श्यामबाबू और कांस्टेबल मोहन ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और झगड़ा कर रहे तीन लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की। इनमें फिरोज खान पुत्र शाहिद, मुन्ना पुत्र नौशाद (दोनों निवासी मीठा कुआं, कोतवाली मंगलौर) और साजिद पुत्र अयूब (निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में विधिक कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

198 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *