(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एसओ शैंकी कुमार शराब के नशे में धुत होकर देर रात सड़कों पर हंगामा करते पकड़े गए।
उन्होंने अपनी कार से लगातार तीन वाहनों को टक्कर मारी और भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर वीडियो बना लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून ने तुरंत संज्ञान लिया और एसओ शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया।
मेडिकल जांच के बाद उनके खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
फिलहाल कालसी थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल को राजपुर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस घटना से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई।








































Users Today : 311
Users Yesterday : 861






