न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » वारदात » “शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूटकांड, बाइक सवार नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी सख़्त, दहशत में इलाके के लोग”

“शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूटकांड, बाइक सवार नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी सख़्त, दहशत में इलाके के लोग”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मंगलवार सुबह हुई लूट ने इलाके में दहशत फैला दी। तीन हथियारबंद बदमाश कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व होटल कारोबारी चौधरी गुलबीर सिंह के घर में घुसे और उनकी बेटी को असलहे की नोक पर बंधक बना लिया।

बदमाश लाखों के जेवर, नकदी और रिवॉल्वर की कार्टेज समेत कारोबारी की कार लेकर फरार हो गए, जिसे बाद में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर छोड़ दिया। जाते-जाते उन्होंने खुद को सुनील राठी गैंग का बताकर धमकी भी दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी बाइक पर सवार दिखाई दिए। चेहरों पर कपड़ा होने से पहचान मुश्किल रही, लेकिन पुलिस सुरागों के आधार पर तलाश तेज कर रही है। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।

जिलेभर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी ने भरोसा जताया कि जल्द ही बदमाश गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

1,192 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”