न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » मिसाल » कांवड़ यात्रा 2025 में मानवता और ईमानदारी की मिसाल: सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक ने लौटाया ₹37,000 का मोबाइल, 12 श्रद्धालुओं की जान भी बचाई

कांवड़ यात्रा 2025 में मानवता और ईमानदारी की मिसाल: सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक ने लौटाया ₹37,000 का मोबाइल, 12 श्रद्धालुओं की जान भी बचाई

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान हरिद्वार पुलिस कप्तान श्री प्रमेन्द्र डोबाल के कुशल नेतृत्व में पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में एक सराहनीय घटना बहादराबाद क्षेत्र में सामने आई, जहाँ विकास कुमार पुत्र श्री राजेन्द्र, निवासी कछार ग्राउंड बहादराबाद, का क़ीमती Vivo V50 5G मोबाइल (मूल्य लगभग ₹37,000) ख्याति ढाबा और BHEL तिराहे के बीच कहीं गिर गया था।

मोबाइल गश्त पर तैनात सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक को यह मोबाइल सड़क पर मिला। उन्होंने तुरंत मोबाइल को ऑन कर संपर्क साधा और विकास कुमार को बुलाकर मोबाइल उन्हें सुरक्षित सुपुर्द किया। इस ईमानदारी और संवेदनशील कार्य के लिए विकास कुमार ने उत्तराखंड पुलिस और विशेष रूप से सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक का आभार प्रकट किया।

सिर्फ यही नहीं, सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक रुड़की के रविदास घाट पर तैनात रहते हुए अब तक 12 श्रद्धालुओं को डूबने से बचा चुके हैं। उनके द्वारा दिखाया गया समर्पण, सजगता और मानवता का भाव कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस की सकारात्मक छवि को और सशक्त करता है।

ऐसे पुलिसकर्मी ही जनता के विश्वास का आधार बनते हैं।

ALSO READ  “तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच इंसानियत की मिसाल बना एंजेल्स एकेडमी, प्रधानाचार्या रश्मि चौहान के नेतृत्व में राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को पिलाया गया ठंडा मीठा शरबत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930