न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल
Home » हड़कंप » आपसी विवाद बना दो मौतों की वजह: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, हरिद्वार में सनसनी

आपसी विवाद बना दो मौतों की वजह: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, हरिद्वार में सनसनी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ई-रिक्शा चालक ऋषि कुमार, निवासी वसंतकुंज, जमालपुर कला, ने अपने घर में पहले डंडों और सरिए की रॉड से पत्नी वर्षा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने छत पर कपड़े सुखाने के लिए लगे एंगल से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस छत के रास्ते घर में दाखिल हुई। वहां ऋषि कुमार का शव फंदे से लटका मिला।

नीचे कमरे में पुलिस को वर्षा का खून से लथपथ शव मिला, जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति और साक्ष्य से प्रतीत होता है कि यह मामला हत्या और आत्महत्या का है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सोमवार देर रात वर्षा ने अपनी एक परिचित महिला को फोन कर उसके घर आने की बात कही थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Share This
ALSO READ  मंगलौर के मोहल्ला किला में रिक्शा विवाद बना बवाल: दो पक्षों में जमकर पथराव, राहगीर घायल, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 1 7
Users Today : 774
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 1 7
Users Today : 774
Users Yesterday : 886