न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » सम्मान » “संविधान दिवस समारोह में चमका हरिद्वार का नाम—सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में DLSA को मिला राज्य का द्वितीय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सम्मान”

“संविधान दिवस समारोह में चमका हरिद्वार का नाम—सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में DLSA को मिला राज्य का द्वितीय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)

हरिद्वार। माननीय उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के तत्वावधान में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में नैनीताल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री गुहानाथन नरेंद्र ने की। उनके साथ माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं कार्यकारी अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठानी, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, निदेशक उजाला श्री प्रदीप पंत, रजिस्ट्रार जनरल श्री योगेश गुप्ता, रजिस्ट्रार विजिलेंस श्री सुबीर कुमार, एडवोकेट जनरल, नैनीताल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मेंबर सचिव श्री प्रदीप मणी त्रिपाठी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। स्थानीय विद्यालयों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) हरिद्वार को राज्य में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकारी DLSA का सम्मान प्रदान किया गया। प्रथम स्थान देहरादून तथा तृतीय स्थान नैनीताल को मिला। सचिव DLSA हरिद्वार ने बताया कि यह सम्मान पूरे वर्ष समाज के वंचित वर्गों को सस्ता व सुलभ न्याय प्रदान करने, मध्यस्थता, लोक अदालत, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, बच्चों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों से संबंधित व्यापक जागरूकता के सफल संचालन का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष DLSA हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त के मार्गदर्शन में पूरी टीम—अधिवक्तागण, कर्मचारीगण और अधिकार मित्रों—ने मिलकर उत्कृष्ट कार्य किया। वर्ष 2025 में 6203 जागरूकता शिविर, 14 रैलियाँ, 30 कार्यशालाएँ आयोजित की गईं तथा 8845 जरूरतमंदों को निशुल्क विधिक सहायता और 58 महिलाओं को प्रतिकर योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

Share This
ALSO READ  "कांवड़ मेला ड्यूटी के ‘रियल हीरोज’ का सम्मान, एसपी निशा यादव ने पुलिसकर्मियों और एसपीओ का बढ़ाया हौसला"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 3 6
Users Today : 274
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 3 6
Users Today : 274
Users Yesterday : 611