न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » शुभारंभ » Haridwar”शिवालिक नगर में सुरक्षा का मजबूत कवच, राजीव शर्मा और नवनीत सिंह भुल्लर ने आधुनिक CCTV कैमरा परियोजना का किया शुभारंभ”

Haridwar”शिवालिक नगर में सुरक्षा का मजबूत कवच, राजीव शर्मा और नवनीत सिंह भुल्लर ने आधुनिक CCTV कैमरा परियोजना का किया शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शिवालिक नगर के अमृत महोत्सव चौक से आधुनिक सीसीटीवी कैमरा स्थापना कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नवनीत भुल्लर (आईपीएस) ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि “सुरक्षित नगर, सुरक्षित नागरिक—यही हमारी प्रतिबद्धता और विकास का सशक्त आधार है।” उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक आधारित सीसीटीवी कैमरा परियोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। यह योजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही थी।परियोजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र के अलावा बीएचईएल क्षेत्र, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी तथा पांवधोई से पुल जटवाड़ा तक प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के व्यापक नेटवर्क से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होगी।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इसके साथ ही महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के साथ-साथ किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने में भी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से नगर क्षेत्र को सुरक्षित, व्यवस्थित और अपराधमुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत भुल्लर (आईपीएस) ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक सीसीटीवी कैमरों के व्यापक आच्छादन से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कैमरों के माध्यम से संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखी जा सकेगी तथा अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और पुलिस विभाग का यह समन्वित प्रयास नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।कार्यक्रम के दौरान सीओ एसपी बलूनी, रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी, सभासद वीरेन्द्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, नूतन वर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की पहल का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।परियोजना के पूर्ण होने के बाद शिवालिक नगर सहित आसपास के प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे जहां पुलिस को अपराध नियंत्रण और जांच में मदद मिलेगी, वहीं आम नागरिकों को भी अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी

ALSO READ  "शिवालिक नगर में विकास को मिली नई रफ्तार: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड-2 में 10 पुलियाओं और नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 2
Users Today : 81
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 2
Users Today : 81
Users Yesterday : 849