न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » कार्यवाही » “दिल्ली के शातिर चोरों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा! ईको कार सहित चोरी का माल बरामद, मोबाइल शोरूम चोरी का खुलासा, पुराने अपराधी फिर आए सलाखों के पीछे”

“दिल्ली के शातिर चोरों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा! ईको कार सहित चोरी का माल बरामद, मोबाइल शोरूम चोरी का खुलासा, पुराने अपराधी फिर आए सलाखों के पीछे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस टीम के द्वारा दिल्ली के शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का किया गया सामान और घटना में प्रयुक्त की गई कर बरामद की है।पुलिस ने बताया है कि ऋषिकुल कोतवाली हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत कुछ अज्ञात चोरों द्वारा 02 मोबाइल सेंटर दुकानों में शटर तोड़कर मोबाइल के फोल्डर मोबाइल फोन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान मालिक नितिन शर्मा की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण हेतु तत्काल टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तो एक ईको कार प्रकाश में आई जिसमे से 02 संदिग्ध उतरते हुए घटनास्थल की और आते दिखाई दिए।

सीसीटीवी कैमरों से कार का पीछा करते करते पुलिस टीम ने जनपद सीमा हरिद्वार से दिल्ली तक करीब सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। जिसमें घना कोहरा होने के कारण कार को ट्रेस कर पाना बहुत कठिन हो रहा था किन्तु पुलिस टीमों द्वारा कार को तस्दीक किया गया जिसका नंबर डीएल 5सीडब्लू -1161 होना पाया गया।वाहन की जानकारी की गई तो कार के वाहन स्वामी की नाम इदरीश अंसारी पुत्र फारुख अंसारी निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली होना पाया गया। जब उसके पते पर जाकर पूछताछ की गई तो इस नाम का कोई व्यक्ति रहना नहीं पाया गया। आस-पास के लोगो द्वारा बताया गया कि काफी समय पहले किराये पर रहता था जो अब कमरा छोडकर चला गया। उपलब्ध अज्ञात व्यक्तियों की फोटो को दिल्ली के निकटतम थानो में दिखाया गया तो ज्ञात हुआ कि वाहन स्वामी इदरीश एक शातिर किस्म का चोर है जिसका दिल्ली से कई बार चोरी मे जेल जाना प्रकाश मे आया। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध ईको कार की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान दो संदिग्धों को घटना में प्रयुक्त ईको कार व चोरी के सामान के साथ औद्योगिक क्षेत्र बाईपास से दबोचने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में आ रहे थे। आरोपितों के कब्जे से एम आई कम्पनी की 15 बैटरी व 01 मदर बोर्ड व 07 मोबाईल फोल्डर व कुल-05 मोबाईल फोन बरामद हुए।

पकड़े गए अभियुक्त पूर्व में चोरी के प्रकरणों में कई बार जेल जा चुके हैं जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। ईदरिश अंसारी पुत्र फारुख अंसारी निवासी बुलन्द मस्जिद शास्त्री पार्क थाना – जामा मस्जिद दिल्ली 06 स्थायी पता- डुमराव थाना डुमराव जिला बक्सर बिहार आयु- 35 वर्ष

व जीतू यादव पुत्र स्व0 कमल यादव निवासी हाल निवासी मीना बाजार नियर लाल किला पुरानी दिल्ली स्थायी निवासी गाँव बतसपुर जिला समस्तीपुर बिहार का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 8
Users Today : 33
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 8
Users Today : 33
Users Yesterday : 523