न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » राहत » “जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की दूरदर्शी पहल से हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात, आधार बनवाना और अपडेट कराना हुआ बेहद आसान, 138 आधार केंद्रों से हर जनपदवासी को सीधी राहत”

“जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की दूरदर्शी पहल से हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात, आधार बनवाना और अपडेट कराना हुआ बेहद आसान, 138 आधार केंद्रों से हर जनपदवासी को सीधी राहत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 14 जनवरी 2026जनपदवासियों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें अपडेट कराने में अब किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार जनपद में कुल 138 आधार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी पूरी जानकारी जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

जिलाधिकारी द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए गए थे कि जनपद में संचालित सभी आधार केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाए, ताकि आम नागरिक आसानी से अपने नजदीकी केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकें। इसके क्रम में https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/ लिंक के माध्यम से नागरिक अपने आसपास के आधार केंद्र का विवरण देख सकते हैं और वहीं जाकर आधार बनवाने या संशोधन की सुविधा ले सकते हैं।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरिद्वार अभिषेक चौहान ने बताया कि जनपद में कुल 138 आधार केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें CSC VLE द्वारा संचालित 97 आधार केंद्र, आईटी विभाग के 3, महिला एवं बाल विकास विभाग (WECD) के 20, डाकघर के 2 तथा बैंकों के 16 आधार केंद्र शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नागरिक जनपद की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का उपयोग कर सकते हैं, जिससे उन्हें समय और परेशानी दोनों से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907