न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप
Home » निरीक्षण » हरिद्वार डीएम और एसएसपी ने भीमगोड़ा स्थित डाट महाकाली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर गिरे बोल्डर हटाने के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को सुरक्षा के साथ ट्रैक शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश

हरिद्वार डीएम और एसएसपी ने भीमगोड़ा स्थित डाट महाकाली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर गिरे बोल्डर हटाने के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को सुरक्षा के साथ ट्रैक शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: बीते दिनों भारी वर्षा के चलते मनसा देवी पहाड़ी क्षेत्र से गिरे बोल्डरों के कारण भीमगोड़ा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक बाधित हो गया था। इसी संदर्भ में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बुधवार को भीमगोड़ा पहुंचकर प्राचीन सिद्धपीठ डाट महाकाली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर हो रहे मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रेलवे विभाग, सिंचाई विभाग, लोनिवि, आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बोल्डरों को हटाने के दौरान सभी सुरक्षात्मक उपायों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए, जिससे कोई जनहानि न हो और कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि रेलवे ट्रैक को शीघ्रातिशीघ्र सुचारू करने हेतु समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर कार्य करें।

एस.एस.पी. प्रमेंद्र डोबाल ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए ताकि आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।प्रशासन की तत्परता से उम्मीद है कि शीघ्र ही ट्रैक से बोल्डर हटाकर रेल यातायात पुनः चालू किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी।

 

Share This
ALSO READ  एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने झबरेड़ा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886