न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » अभियान » “धरती माँ के ऋण को चुकाने का संकल्प बना हरेला पर्व: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से उत्तराखंड में हरियाली की नई इबारत”

“धरती माँ के ऋण को चुकाने का संकल्प बना हरेला पर्व: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से उत्तराखंड में हरियाली की नई इबारत”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक जनआंदोलन का रूप दे दिया है। हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून में पौधारोपण कर उन्होंने इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की। “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” जैसे संदेश ने इस पर्व को प्रदेश की जनभावनाओं से जोड़ दिया है।

यह अभियान केवल एक सरकारी आयोजन नहीं रहा, बल्कि इसमें गांवों, शहरों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों, महिला समूहों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पूरे प्रदेश के 13 जिलों में हज़ारों स्थानों पर एक साथ पौधारोपण किया गया। अब तक कुल 8 लाख 13 हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरेला पर्व अब सिर्फ एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का प्रतीक बन गया है। जो पौधे आज लगाए जा रहे हैं, वही भविष्य में उत्तराखंड को हरित, स्वच्छ और समृद्ध बनाएंगे। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति से जुड़ाव और संरक्षण की प्रेरणा बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 9 3
Users Today : 140
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 9 3
Users Today : 140
Users Yesterday : 729