न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » सम्मान » “लोकतंत्र की मजबूती का सम्मान: इलेक्टर मैपिंग में उत्कृष्ट कार्य पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को राज्यपाल ने किया सम्मानित”

“लोकतंत्र की मजबूती का सम्मान: इलेक्टर मैपिंग में उत्कृष्ट कार्य पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को राज्यपाल ने किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। निर्वाचक नामावलियों के शुद्धिकरण एवं अद्यतन हेतु संचालित प्री-स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्टर मैपिंग में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेट को 16 नेशनल वोटर पर राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह) द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट प्रदान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक अधिकारी की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि तहसील रुड़की की संपूर्ण निर्वाचन टीम—जिसमें निर्वाचन कार्यालय, राजस्व विभाग, बीएलओ, सुपरवाइज़र, डाटा टीम तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत सभी कार्मिकों का सामूहिक योगदान शामिल है—की कड़ी मेहनत और समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

प्री-एसआईआर अभियान के दौरान मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से की गई इलेक्टर मैपिंग प्रक्रिया में जनपद हरिद्वार द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली की सराहना उच्च स्तर पर की गई है। यह सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट पूरे जनपद हरिद्वार के लिए गर्व का विषय है तथा भविष्य में भी निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए सभी संबंधित कार्मिकों को प्रेरणा प्रदान करेगा।

185 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *