न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हड़कंप » हरिद्वार में टप्पेबाजों का कहर: राशन लेकर लौट रही महिला से सोने के जेवरात ठगे

हरिद्वार में टप्पेबाजों का कहर: राशन लेकर लौट रही महिला से सोने के जेवरात ठगे

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में टप्पेबाजों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सराय रोड का है, जहां मंगलवार सुबह करीब 11 बजे राशन का सामान लेकर घर लौट रही महिला को टप्पेबाजों ने निशाना बना लिया।

आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला को सम्मोहित कर जट्टवाड़ा पुल के पास स्थित पार्क में ले जाकर उससे सोने की चेन, दो कुंडल और एक अंगूठी ठग ली।

पीड़िता मायादेवी ग्राम सीतापुर की निवासी हैं। इस संबंध में उनके पुत्र राजेश कुमार ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात टप्पेबाज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई: जांच में जुटी टीम और सीसीटीवी फुटेज की तलाश

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के अनुसार, आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक महिला को मंदिर से लौटते समय टप्पेबाजों ने सम्मोहित कर उसके सोने के कंगन ठग लिए थे। उस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया था।

लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्रवासियों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही अकेले यात्रा करने से बचने और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी है।

ALSO READ  BIG BREAKING:उत्तराखंड में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बिना मान्यता चल रहे 4 मदरसे सील, बाजपुर में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 5
Users Today : 12
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 5
Users Today : 12
Users Yesterday : 728