न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज!
Home » सम्मानित » “यूसीसी में बाजी मारी गाजीवाली ने! शत-प्रतिशत पंजीकरण पर प्रधान होंगे सम्मानित — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दी बधाई, कहा- बाकी क्षेत्रों के लिए बनी मिसाल”

“यूसीसी में बाजी मारी गाजीवाली ने! शत-प्रतिशत पंजीकरण पर प्रधान होंगे सम्मानित — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दी बधाई, कहा- बाकी क्षेत्रों के लिए बनी मिसाल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में यूसीसी पंजीकरण, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निस्तारण की गहनता से समीक्षा की।

उन्होंने यूसीसी के अन्तर्गत संजीकरण की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों भी यूसीसी पंजीकरण संख्या बढ़ाने हेतु वार्डों की संख्या के अधार पर रोस्टर तैयार कर शिविरों का आयोजन किया जाये। अधिक से अधिक नागरिकों के पंजीकरण हेतु जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाये तथा विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाये। उन्होंने नगर निगम रूड़की को यूसीसी के अन्तर्गत पंजीकरण संख्या बढ़ाने हेतु माईक्रो प्लानिंग बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने यूसीसी के अंतर्गत गाजीवाली में शतप्रतिशत पंजीकरण होने पर गाजीवाली के प्रधान को सम्मानित कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने सीएम हैल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान निर्देश दियें कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा कोई भी शिकात अधिक समय विशेषकर 36 दिन से अधिक समय तक लम्बित न रहें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप समस्याओं का निस्तारण सरलीकरण, समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी सीएम घोषणा प्रगति कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, सीएमओ डॉ.आरके सिंह. जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

ALSO READ  "कांवड़ मेला 2026 की शानदार सफलता पर खाकी का जश्न, ‘बड़े खाने’ में सम्मानित हुई मेहनतकश फोर्स; मिला 3 दिन का पारितोषिक अवकाश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 5
Users Today : 104
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 5
Users Today : 104
Users Yesterday : 849