न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » अपील » “फेसबुक-इंस्टाग्राम के चक्कर से निकलो, अपने भविष्य को संवारो” — धनौरी पीजी कॉलेज में महिला दिवस सप्ताह समापन पर एसएसपी नवनीत सिंह की युवाओं को सख्त नसीहत, सोशल मीडिया एडिक्शन और नशे से दूर रहने की अपील”

“फेसबुक-इंस्टाग्राम के चक्कर से निकलो, अपने भविष्य को संवारो” — धनौरी पीजी कॉलेज में महिला दिवस सप्ताह समापन पर एसएसपी नवनीत सिंह की युवाओं को सख्त नसीहत, सोशल मीडिया एडिक्शन और नशे से दूर रहने की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कहा कि युवा सोशल मीडिया से दूर रहकर भविष्य निर्माण पर ध्यान दें। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें लेकिन इसके एडिक्शन से बचें। उन्होंने नशे के खिलाफ युवाओं से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

एसएसपी नवनीत सिंह सोमवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं का कीमती समय फेसबुक इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर व्यतीत होता है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से कई तरह के अपराध घटित होते हैं। ऐसे अपराधों से बचाव के लिए महिलाओं को विशेष तौर पर सचेत रहने की जरूरत है। इससे पहले महाविद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति की ओर से डॉ हर्ष सैनी और डॉ आदित्य सैनी ने एसएसपी का स्वागत किया। एसएसपी ने सोमवार से शुरू हुए सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने की जब भी संचालन डॉ योगेश योगी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मुनेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ अंजली देवी, सह संयोजक डॉ निशा रानी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपमाला कौशिक, डॉ मोहित कुमार, डॉ मीना नेगी, संध्या त्यागी, डॉ रिमझिम पुंडीर, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ जयदेव कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ ज्योति जोशी, डॉ राहुल देव, डॉ अंकेश चौहान आदि उपस्थिति थे।

ALSO READ  "SSP नवनीत सिंह की कांवड़ियों से दो टूक अपील: नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सुरक्षित यात्रा के लिए जारी की बड़ी गाइडलाइन!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 8 0 6
Users Today : 551
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 8 0 6
Users Today : 551
Users Yesterday : 1179