(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरिद्वार में एक दिव्य और आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला, जब मेक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के राजनयिकों व उच्च अधिकारियों ने माँ गंगा की आरती में भाग लिया।
यह आयोजन आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति से जुड़े वैश्विक जुड़ाव का प्रतीक बना।गंगा सभा हरिद्वार द्वारा इस
अवसर पर सभी अतिथियों को माँ गंगा के धरती पर अवतरण की पौराणिक कथा, उनके धार्मिक और सामाजिक महत्व, साथ ही आर्थिक और सांस्कृतिक योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
गंगा आरती के मंत्रोच्चार, दीपों की लौ और भक्ति भाव से विदेशी अतिथि अभिभूत हो उठे और भारतीय संस्कृति की गहराई को नज़दीक से अनुभव किया।
इस आयोजन ने भारत की आध्यात्मिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के साथ-साथ ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के संदेश को भी सार्थक रूप से प्रदर्शित किया।








































Users Today : 510
Users Yesterday : 1097






