न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » कार्यवाही » “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए”

“कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों की 6-7 बाइक सवार युवकों से मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने हरियाणा के पानीपत निवासी अजय को गोली मार दी।

घायल अजय को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कनखल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर मुख्य आरोपी शिवराज को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित पकड़ लिया।इसके बाद आदित्य कुमार, हेमंत कुमार और वंश गुप्ता को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

SSP हरिद्वार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "हरिद्वार में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 12.06 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा, तराजू-मोबाइल भी बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 7 7
Users Today : 502
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 7 7
Users Today : 502
Users Yesterday : 496