न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » सिडकुल में ड्रग्स पर सख्त पहरा! नार्कोटिक्स दवाओं के लाइसेंस और स्टॉक की बारीक जांच, ड्रग कंट्रोल विभाग व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से कंपनियों में मचा हड़कंप

सिडकुल में ड्रग्स पर सख्त पहरा! नार्कोटिक्स दवाओं के लाइसेंस और स्टॉक की बारीक जांच, ड्रग कंट्रोल विभाग व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से कंपनियों में मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और दवाओं के वैध व्यापार को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग और एएनटीएफ टीम ने सिडकुल क्षेत्र स्थित जेपी कंपनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि यह कार्रवाई उन सभी कंपनियों के निरीक्षण अभियान का हिस्सा है जो नार्कोटिक्स श्रेणी की दवाइयां बनाती या सप्लाई करती हैं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कंपनी के लाइसेंस, स्टॉक और वितरण व्यवस्था की गहन जांच करना है ताकि किसी तरह की अनियमितता को रोका जा सके।निरीक्षण के दौरान कंपनी के रिकॉर्ड और दवाओं की बिलिंग की बारीकी से पड़ताल की गई। टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि नार्कोटिक्स दवाओं की सप्लाई केवल अधिकृत पार्टियों को ही की जा रही है और सभी लेनदेन की उचित बिलिंग हो। अनीता भारती ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कंपनी द्वारा लाइसेंस या बिलिंग में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

इस अभियान में ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा, हरीश, विजय सिंह, सुनील सिंह, राजवर्धन, सतेंद्र चौधरी और मीनाक्षी सहित कई अधिकारी शामिल रहे। टीम ने कंपनी परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस दस्तावेज और सप्लाई से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। प्रारंभिक जांच में सब कुछ नियमों के अनुरूप पाया गया। यह अभियान जिले में नशीली दवाओं की अवैध तस्करी पर रोक लगाने और जनता को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ALSO READ  हरिद्वार में अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई: आठ स्टोन क्रेशर सीज, ई-रवन्ना पोर्टल किया गया बंद, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

 

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 6 4
Users Today : 28
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 6 4
Users Today : 28
Users Yesterday : 1393