न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » भंडाफोड़ » “हरिद्वार में फर्जी ई-रवन्ना रैकेट का भंडाफोड़: 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, कम्प्यूटर-प्रिंटर बरामद

“हरिद्वार में फर्जी ई-रवन्ना रैकेट का भंडाफोड़: 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, कम्प्यूटर-प्रिंटर बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में फर्जी ई-रवन्ना बनाकर राजस्व को चूना लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खान अधिकारी मौ० काजिम रजा की तहरीर पर विनय कुमार सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि इन व्यक्तियों ने ई-रवन्ना में कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जिससे शासन को राजस्व की क्षति हुई और वैध रवन्ना न होने पर शिकायतकर्ता को रॉयल्टी पैनल्टी भुगतनी पड़ी।

पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे में तीनों आरोपियों – विनय पुत्र हेमराज सिंह, संजय उर्फ संजू पुत्र कशमीरी सिंह और नकुल पुत्र स्व. रामपाल – को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी ई-रवन्ना बनाने में प्रयुक्त कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।पूरे मामले में आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई न सिर्फ प्रशासनिक सजगता का उदाहरण है, बल्कि अवैध खनन और दस्तावेजों में कूटरचना के खिलाफ कठोर रुख भी दर्शाती है।

ALSO READ  "₹20 हजार में खरीदे ₹1 लाख के जाली नोट, हरिद्वार में बाजार में खपाने पहुंचे पंजाब के 4 शातिर गिरफ्तार, ₹84,500 की डमी करेंसी बरामद, पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुटी पुलिस"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728