(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में फर्जी ई-रवन्ना बनाकर राजस्व को चूना लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
खान अधिकारी मौ० काजिम रजा की तहरीर पर विनय कुमार सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि इन व्यक्तियों ने ई-रवन्ना में कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जिससे शासन को राजस्व की क्षति हुई और वैध रवन्ना न होने पर शिकायतकर्ता को रॉयल्टी पैनल्टी भुगतनी पड़ी।
पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे में तीनों आरोपियों – विनय पुत्र हेमराज सिंह, संजय उर्फ संजू पुत्र कशमीरी सिंह और नकुल पुत्र स्व. रामपाल – को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी ई-रवन्ना बनाने में प्रयुक्त कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
पूरे मामले में आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई न सिर्फ प्रशासनिक सजगता का उदाहरण है, बल्कि अवैध खनन और दस्तावेजों में कूटरचना के खिलाफ कठोर रुख भी दर्शाती है।













































