न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » बैठक » “हर वोट होगा सही, हर नाम होगा दर्ज! हरिद्वार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर प्रशासन की बड़ी बैठक”

“हर वोट होगा सही, हर नाम होगा दर्ज! हरिद्वार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर प्रशासन की बड़ी बैठक”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला विकास अधिकारी के.के. पंत की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला विकास अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जनपद में ड्राफ्ट रोल का 14 जुलाई को प्रकाशन किया गया है,जिसकी प्रति सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि जनपद में 160 एईआरओ तैनात किए गए है तथा दर्ज आपत्तियों की सुनवाई एईआरओ स्तर पर की जा रही है।

उन्होंने बताया जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है एवं कोई मतदाता संबंधित क्षेत्र में निवास नहीं करता तथा मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो उसके संशोधन अथवा विलोपन के लिए भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया।

ALSO READ  "कांवड़ मेले से पहले प्रशासन सख्त! डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा आदेश — गड्ढा मुक्त हों सड़कें, शराब पीकर और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई"

बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी,चंद्रपाल सिंह, सीपीआई (एम) राजीव गर्ग,कैलाश चंद,सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 4 7
Users Today : 930
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 4 7
Users Today : 930
Users Yesterday : 685