न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » संकल्प » ” मिशन सेफ हरिद्वार की गूंज: ITC कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा का पाठ, हर कदम होगा सुरक्षित—यातायात पुलिस ने दिलाया जीवन रक्षा का संकल्प”

” मिशन सेफ हरिद्वार की गूंज: ITC कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा का पाठ, हर कदम होगा सुरक्षित—यातायात पुलिस ने दिलाया जीवन रक्षा का संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। हरिद्वार में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा माह के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 09 जनवरी 2026 को यातायात निदेशालय के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजय चौहान एवं निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी ने आईटीसी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे मजबूत आधार है।जागरूकता सत्र में कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, कोहरे के समय रिफ्लेक्टर बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन को सुरक्षित और जिम्मेदारी से चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ऑडियो-वीडियो माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही सड़क पर स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।आईटीसी कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक बताते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया। उन्होंने मिशन सेफ हरिद्वार के तहत हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

ALSO READ  "हरिद्वार मुक्केबाजी संघ ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, आम बैठक में कोच और बॉक्सरों को ट्रैकसूट-टीशर्ट देकर किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लिया संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 8
Users Today : 269
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 8
Users Today : 269
Users Yesterday : 522