न्यूज़ फ्लैश
BIG breaking:उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिष्ट का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर BIG BREAKING:खड़गे प्रकरण पर गरजी कांग्रेस: रुड़की में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर से मचा सियासी बवाल BIG BREAKING:शिक्षक दिवस पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान! “एक पेड़ गुरु के नाम” से गूंजेंगे विद्यालय, 15 सितंबर तक मिशन मोड में होगा पौधारोपण BIG BREAKING:मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की खास मुलाकात, योग-आयुर्वेद से लेकर उत्तराखंड के विकास तक बनी बड़ी रणनीति! BIG Breaking:वंदना कटारिया स्टेडियम में गूंजा हॉकी का जोश, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज—मिश्रा बोले, खेलों से युवाओं को मिलती है नई दिशा BIG BREAKING:उत्तराखंड में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बिना मान्यता चल रहे 4 मदरसे सील, बाजपुर में मचा हड़कंप
Home » मंत्र » “सपने छोटे नहीं, हौसले बड़े रखो!” धनौरी कॉलेज में छात्रों को विधायक उमेश कुमार ने दिया सफलता का दमदार मंत्र

“सपने छोटे नहीं, हौसले बड़े रखो!” धनौरी कॉलेज में छात्रों को विधायक उमेश कुमार ने दिया सफलता का दमदार मंत्र

(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में शनिवार को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीक्षा आरंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए की जान से जुट जाएं।

स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उमेश कुमार ने कहा कि इस उम्र में सही मार्गदर्शन बहुत जरूरी है। सही मार्गदर्शन मिले तो पिछडे क्षेत्र की अनेक प्रतिभाएं देश दुनिया में अपनी प्रतिभा का डंका बजा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी ने अति पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा का यह मंदिर खोलकर पूरे क्षेत्र को शिक्षा का दान दिया है। इससे पहले उन्होंने संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ हर्ष सैनी ने कहा कि छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर को अपना घर समझें और यहां के शिक्षक शिक्षकाएं उनके अभिभावक हैं। छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण शिक्षा देना संस्था का उद्देश्य है। प्राचार्य डॉ मुनेंद्र सिंह अपने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के सचिव डॉ आदित्य सैनी ने की जबकि संचालन डॉक्टर दीपमाला कौशिक ने किया

ALSO READ  “लोक भवन में राज्यपाल की प्रेरक गुरूगाथा: ‘जनता की सेवा ही सर्वोच्च धर्म’, ई-गवर्नेंस से पारदर्शिता तक—PCS अधिकारियों को दिया संवेदनशील, ईमानदार और जनकेंद्रित प्रशासन का मंत्र”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 0 0 9
Users Today : 177
Users Yesterday : 694
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 9 0 0 9
Users Today : 177
Users Yesterday : 694