न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » निर्देश » “त्यौहार और चारधाम यात्रा पर डीएम प्रतीक जैन सख्त – मिलावटखोरों पर गिरेगी गाज, 7 दिन चलेगा धुआंधार निरीक्षण अभियान!”

“त्यौहार और चारधाम यात्रा पर डीएम प्रतीक जैन सख्त – मिलावटखोरों पर गिरेगी गाज, 7 दिन चलेगा धुआंधार निरीक्षण अभियान!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग । जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाने हेतु खाद्य सुरक्षा तथा पूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चारधाम यात्रा गतिमान है एवं त्यौहारी सीजन भी प्रारम्भ हो चुका है। इस दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अन्य गड़बड़ियों की शिकायतें अधिक प्राप्त होती हैं। जनहित एवं उपभोक्ता सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक है कि जनपद में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों, मिठाई विक्रेताओं, होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट आदि का गहन निरीक्षण किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले 07 दिवसों के भीतर विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण कार्यवाही की जाए तथा की गई कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता की स्थिति, निर्धारित दरों पर बिक्री, बिल/कैश मेमो उपलब्धता, माप-तौल की शुद्धता एवं लाइसेंस/पंजीकरण की स्थिति की जांच की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों/व्यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की मिलावटी अथवा खराब गुणवत्ता वाली वस्तु की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 2 2
Users Today : 333
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 2 2
Users Today : 333
Users Yesterday : 398