न्यूज़ फ्लैश
“पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि: हरिद्वार में वीर जवानों की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र कर समाज ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल” “नाई सोता नाले में सीवर लीकेज पर सख्त एक्शन: जल संस्थान को नोटिस, गंदगी पर लॉज का शौचालय सील, ₹5000 का चालान—नगर निगम का कांवड़ क्षेत्र में स्वच्छता पर बड़ा अभियान” “भाजपा सरकार पर काजी निजामुद्दीन का तीखा प्रहार: ‘दोषपूर्ण नीतियों से चौपट हुई कानून व्यवस्था, उत्तराखंड में अपराधियों का बढ़ता आतंक’” “गंगा आशीर्वाद के साथ संभाली हरिद्वार की कमान: नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह ने हरकी पैड़ी पर किया पूजन, आज बताएंगे कानून-व्यवस्था की नई कार्ययोजना” “पहाड़ के अंतिम घर तक ‘हर घर नल, हर घर जल’ का संकल्प: उत्तराखंड में 98% ग्रामीण परिवारों तक पहुँचा नल कनेक्शन, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में उठाई जल संकट की गूंज” “हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख: बेरोजगार युवाओं-किसानों को प्राथमिकता से ऋण देने के आदेश, अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों को नोटिस और उद्यान अधिकारी का वेतन रोका”
Home » सख्त » “हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख: बेरोजगार युवाओं-किसानों को प्राथमिकता से ऋण देने के आदेश, अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों को नोटिस और उद्यान अधिकारी का वेतन रोका”

“हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख: बेरोजगार युवाओं-किसानों को प्राथमिकता से ऋण देने के आदेश, अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों को नोटिस और उद्यान अधिकारी का वेतन रोका”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद के बेरोजगार युवाओं, किसानो एवं कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वरोजगार परख योजनाओं के लिए बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण को प्राथमिकता से उपलब्ध कराते हुए तथा बैंकों को विभिन्न विभागों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लिए प्रेषित किए गए आवेदन पत्रों को सभी बैंक प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए आवेदनकर्ता को ऋण उपलब्ध कराना सुनश्चित करे यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में उपस्थित बैंक प्रबंधकों को दिए।

बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पाया कि कई बैंकों के शाखा प्रबन्धक/ प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित नहीं हुए,जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक अधिकारी को संबंधित बैंक प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए, उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है तथा विभिन्न योजनों के लंबित आवेदन पत्रों को संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ उनका निस्तारण करते हुए लंबित आवेदन पत्रों के आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने ऋण जमा अनुपात की समीक्षा करते हुए 40 प्रतिशत से कम ऋण जमा अनुपात वाले बैंक शाखाओं को कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को ऋण उपलब्ध करना सुनिश्चित करे जिससे कि बैंक अपना लक्ष्य हासिल कर सके।

उन्होंने सभी विभागों एवं बैंक प्रबंधकों से अपेक्षा की है की उनके द्वारा जो भी डेटा वेब साइट पर जो भी डेटा /अपलोड किया जाता है उसमें किसी भी प्रकार की भिन्नता नहीं होनी चाहिए। बैठक में पीएमएफएमई योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि उद्यान विभाग द्वारा बैंकों को प्रेषित किए गए आवेदन पत्रों की धीमी प्रगति एवं लक्ष्य पूर्ण न करने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला उद्यान अधिकारी का माह फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रबन्धको से कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है तथा ग्राहकों को अपने जाल में फंसा रहे है,इसके लिए उन्होंने ग्राहकों को जागरूक करने के निर्देश दिए,जिसके लिए उन्होंने एसएमएस,पोस्टर,बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए कहा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनपद में 31 दिसंबर 2025 तक कुल 2915817 बचत खाते खोले जा चुके है तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक 860856 व्यक्तियों को बीमा किया जा चुका है, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक 28215 व्यक्तियों का बीमा किया जा चुका है,अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक 195734 व्यक्तियों को जोड़ा जा चुका है।

बैठक में डीडीएम नाबार्ड अखिलेश डबराल,निर्देशक आरसीटी शिव कुमार ,महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी,जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा गोपाल कुमार ,आरएफसी अभिषेक कुमार सहित संबंधित अधिकारी विभिन बैंकों के शाखा प्रबन्धक /प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“पेंटागन मॉल में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा व साधु-संतों ने देखी गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करमुक्ति पर दिया धन्यवाद”