न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » मुलाकात » हरिद्वार में दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर देवभूमि दिव्यांग सहारा समिति अध्यक्ष शाकिर अली ने डीएम मयूर दीक्षित व जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह से की मुलाकात, समाधान के दिए अहम सुझाव

हरिद्वार में दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर देवभूमि दिव्यांग सहारा समिति अध्यक्ष शाकिर अली ने डीएम मयूर दीक्षित व जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह से की मुलाकात, समाधान के दिए अहम सुझाव

(शहजाद अली हरिद्वार)दिनांक 28 जुलाई 2025 को देवभूमि दिव्यांग सहारा समिति के अध्यक्ष शाकिर अली ने हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान शाकिर अली ने डीएम को समिति की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही, उन्होंने जिले में दिव्यांगजनों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की।शाकिर अली ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह से भी भेंट कर दिव्यांगों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन और सुधार पर संवाद किया। उन्होंने मांग की कि हर ब्लॉक स्तर पर दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे उनका लाभ उठा सकें।इसके साथ ही, उन्होंने दिव्यांग जनों को स्वरोजगार के लिए समाज कल्याण विभाग से ऋण उपलब्ध कराने, समय पर पेंशन खातों में भेजे जाने और योजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कई समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिनमें से कुछ पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया।यह मुलाकात दिव्यांग समाज की जरूरतों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का सार्थक प्रयास रही।

ALSO READ  BIG BREAKING:: TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों की हुंकार, सांसद अनिल बलूनी से लगाई राहत की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861