न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर BIG BREAKING:मैकडोनाल्ड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पकड़ा खराब प्याज, मीट-आइसक्रीम की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत
Home » समाधान » “जन-जन तक पहुँची धामी सरकार! 46 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया शिविरों में हिस्सा, 11 हजार से अधिक हुए लाभान्वित, हजारों शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान”

“जन-जन तक पहुँची धामी सरकार! 46 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया शिविरों में हिस्सा, 11 हजार से अधिक हुए लाभान्वित, हजारों शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ – सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जनपदों में शिविरों का आयोजन कर आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग शामिल हैं। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल के तहत अब तब राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों में 06 जुलाई तक 46151 लोगों ने भागीदारी की, जिसमें 11667 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा 1961 जन-शिकायतों का निस्तारण किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में 4 जुलाई से 15 दिन का ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ – सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जन समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। अभियान के पहले तीन दिनों में ही प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया है। इन शिविरों में लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चेक के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सा उपरकण भी वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही समाज कल्याण पेंशन, राजस्व विभाग के विभिन्न प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड भी बनाकर दिए जा रहे हैं। साथ ही कृषि उपकरण, बीज भी वितरित किए जा रहे हैं।

ALSO READ  "कुत्तों की शिकायत अब झटपट हल — नगर निगम हरिद्वार ने शुरू की डॉग हेल्पलाइन, ABC से लेकर स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट तक मिलेगा त्वरित समाधान"

पिथौरागढ

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद पिथौरागढ़ में आयोजित तीन शिविरों में 1700 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर शासन की विभिन्न योजनओं का लाभ उठाते हुये अपनी समस्यायें रखी। जिसमें 112 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 226 लोगों द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र भरे गये तथा 2734 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

चम्पावत

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत चम्पावत जिले के बूम शारदा घाट उचौलीगोठ टनकपुर एवं जिला सभागार चम्पावत में आयोजित शिविरों में 2537 प्रतिभागी शामिल हुये जिसमें 277 जन आवेदनों का निराकरण किया गया।

अल्मोड़ा

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद अल्मोड़ा में विकासखण्ड हवालबाग के मल्ला महल एवं सोमेश्वर के पॉलिटैक्निक ताकुला में आयोजित शिविर में 1401 प्रतिभागी शामिल हुये। जिसमें 131 आवेदनों का निराकरण किया गया।

बागेश्वर

जनपद बागेश्वर में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत डिग्री कॉलेज, इण्डोर स्टेडियम, ऑडिटोरियम बागेश्वर तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटली गरुड़ में आयोजित शिविरों में 745 प्रतिभागी शामिल हुये। जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों हेतु 31 आवदेन भरे गये जबकि अन्य योजनाओं से 321 लोगों को लाभान्वित किया गया।

ऊधमसिंहनगर

ऊधमसिंहनगर जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत सिटी क्लब रूद्रपुर एवं विकासखण्ड मुख्यालय गदरपुर में आयोजित शिविरों में 1340 प्रतिभागी शामिल हुये जिसमें कि 551 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें से 490 आवदनों का मौके पर निस्तरण किया गया।

देहरादून

देहरादून जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत ऋषिकेश एवं चकराता में आयोजित शिविरों में 30410 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। जिसमें 34 आवेदन प्राप्त हुए तथा 29 का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं 7721 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराया गया।

ALSO READ  जनता दरबार में त्वरित समाधान से बढ़ा जनता का विश्वास 113 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर निस्तारण

रुद्रप्रयाग

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग व विकासखण्ड जखोली में आयोजित शिविरों में 689 प्रतिभागी शामिल हुये। इन शिविरों में 45 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 30 का मौके पर ही निस्तारण किया गया इसके साथ ही विभिन्न योजनओं के तहत प्रमाण-पत्रों के लिये 149 आवेदन प्राप्त हुये तथा 445 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ में आयोजित शिविर में 284 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। जिसमें 18 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया इसके साथ ही विभिन्न योजनओं के तहत प्रमाण-पत्रों के लिये 48 आवेदन प्राप्त हुये तथा 56 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

टिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड कीर्तिनगर में आयोजित शिविर में 525 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। जिसमें 07 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

हरिद्वार

जनपद हरिद्वार में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय व विकासखण्ड रूड़की में आयोजित शिविर में 2859 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 67 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 67 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

चमोली

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद चमोली में पी0जी0 कॉलेज गोपेश्वर, विकासखण्ड थराली, ज्योर्तिमठ तथा राजकीय इण्टर कॉलेज कुजों मैकोट विकासखण्ड दशोली में आयोजित शिविरों में 1025 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 185 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 35 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा 707 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

ALSO READ  हरिद्वार से गूँजी आयुर्वेद-पंचकर्म की ध्वनि: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले– विश्व की अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान इसी प्राचीन धरोहर में, उत्तराखण्ड को बनाया जाएगा ग्लोबल वेलनेस डेस्टिनेशन

नैनीताल

जनपद नैनीताल में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत भीमताल, हलद्वानी एवं रामनगर में आयोजित शिविरों में 1009 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 122 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 74 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

पौड़ी गढ़वाल

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रेक्षागृह पौड़ी, विकासखण्ड पौड़ी, विकासखण्ड सभागार कोट में आयोजित शिविरों में 1627 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 386 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 373 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 2 7
Users Today : 883
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 2 7
Users Today : 883
Users Yesterday : 747