न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » सुरक्षा » “गुरूकुल में साइबर सुरक्षा की पाठशाला! हरिद्वार पुलिस ने 300 एनसीसी कैडेट्स को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और डिजिटल जाल से बचने के धांसू मंत्र सिखाए”

“गुरूकुल में साइबर सुरक्षा की पाठशाला! हरिद्वार पुलिस ने 300 एनसीसी कैडेट्स को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और डिजिटल जाल से बचने के धांसू मंत्र सिखाए”

(शहजाद अली हरिद्वार)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल हरिद्वार द्वारा 11 अक्टूबर 2025 को गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 31 यूके बटालियन एनसीसी हरिद्वार के लगभग 300 अधिकारी एवं कैडेट्स ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान टीम ने प्रतिभागियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार और उनसे जुड़े नए तरीकों (Modus Operandi) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, स्पूफ कॉल्स, सोशल मीडिया स्कैम, और वित्तीय धोखाधड़ी जैसे मामलों की पहचान एवं उनसे बचाव के उपाय समझाए गए।साथ ही, सभी उपस्थित कैडेट्स को जागरूकता संबंधी पंपलेट्स वितरित किए गए, जिसमें साइबर सुरक्षा के मूलभूत नियम और हेल्पलाइन विवरण दिए गए थे। प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि यदि वे किसी साइबर अपराध का शिकार हों या संदेह हो, तो तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।टीम ने विशेष रूप से सावधान रहने की अपील की कि अजनबियों द्वारा भेजे गए लिंक, संदेश या कॉल पर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें। उन्होंने यह संदेश दिया कि आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है और सही समय पर दी गई शिकायत से अपराधियों को पकड़ा जा सकता है। यह अभियान साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

102 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”