न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » जनसैलाब » “जंतर-मंतर की ओर कूच! पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हरिद्वार में गूंजा जनसैलाब, 25 नवंबर की महारैली के लिए जबरदस्त माहौल”

“जंतर-मंतर की ओर कूच! पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हरिद्वार में गूंजा जनसैलाब, 25 नवंबर की महारैली के लिए जबरदस्त माहौल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय आवाहन पर 25 नवंबर 2025 को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाली विशाल महाराली के आयोजन के लिए जनपद हरिद्वार में जागरूकता अभियान चलाया गया । पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुखदेव सैनी,जनपद मंत्री दीपक चौहान उपाध्यक्ष खीमानंद भट्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बरछीवाल,आईटी सेल प्रभारी मनोज चंद्र ने 25 नवंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया । उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने बताया कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा एवं सामाजिक सुरक्षा है । जागरूकता अभियान में राजकीय राजकीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष अमरीश कुमार एवं जिलाध्यक्ष ईश्वरचंद्र के द्वारा बताया कि यदि सरकार एनपीएस,यूपीएस का आप्शन दिया जा सकता है तो ओपीएस का क्यों नहीं । आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने 25 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आश्वासन दिया । स्वास्थ्य विभाग से मनोज चंद्र ने भी 25 नवंबर को दिल्ली में भारी संख्या में पहुंचने के लिए सभी से अनुरोध किया । राज्य कर विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार पाल एवं सचिव देवेंद्र रावत से संपर्क कर दिल्ली के कार्यक्रम के लिए समर्थन जुटाने के लिए कार्यालय पहुंचकर संपर्क किया । वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बरछीवाल ने सिंचाई विभाग एवं जल संस्थान के कर्मचारियों से अनुरोध किया कि 25 नवंबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने में अपना सहयोग एवं समर्थन करें । जनपद मंत्री दीपक चौहान ने बताया कि जंतर मंतर की रैली कर्मचारी शिक्षकों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होने जा रही है । जिसमें जनपद हरिद्वार से भारी संख्या में शिक्षकों कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

273 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *