न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बैठक » “महंगाई-बेरोजगारी पर गरजी कांग्रेस, हरिद्वार बैठक में भाजपा सरकार को घेरा — करन माहरा बोले, “जनता की आवाज बनेगा हर कार्यकर्ता”

“महंगाई-बेरोजगारी पर गरजी कांग्रेस, हरिद्वार बैठक में भाजपा सरकार को घेरा — करन माहरा बोले, “जनता की आवाज बनेगा हर कार्यकर्ता”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । मायापुर स्थित यूनियन भवन में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास कार्यों में हो रही अनदेखी से आम जनता परेशान है।

ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर लोगों की आवाज बनना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर कांग्रेस जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी है, जिसे कांग्रेस जनआंदोलन के माध्यम से उठाएगी।

पूर्व विधायक रामयश सिंह और एससी-एसटी कांग्रेस अध्यक्ष तीर्थ पाल रवि ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचना होगा।

वरिष्ठ नेता राजबीर चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि युवा और आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

ALSO READ  "हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! "10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई" — भगवत प्रसाद मकवाना"

पार्षद हिमांशु गुप्ता एवं सोहित सेठी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएंगे और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे।

वरिष्ठ नेता अनिल भास्कर एवं यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की आवाज रही है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों, महंगाई और सुरक्षा के सवाल पर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ नेता करतार सिंह खारी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, सुनील कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा, तुषार कपिल, विक्रम शाह, तरुण व्यास, अरुण राघव, अंजु द्विवेदी, ममता सिंह, दीपक पांडेय, नवीन सेंस, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, करन सिंह राणा, वीरेंद्र श्रमिक, उज्जवल वालिया, धनीराम शर्मा, नंदन कुमार, योगेश त्यागी, मोहित अरियाल, रितेश पांडेय, डुंगर सिंह, नमन अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, विजय प्रजापति, मार्कण्डेय सिंह, विकास सिंह, ब्रहम्चंद, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, इदरीस मंसूरी, अकरम अंसारी, हिमांशु राजपूत, मनीष गुप्ता, आशीष प्रधान, बीएस तेजियान, सीपी सिंह, सतेंद्र वर्मा, अरूण चौहान, मुन्ना मास्टर, नवीन सैंस, सोनू शर्मा, सुनील प्रजापति, ऋषभ अरोड़ा, संजय आनंद, रणवीर शर्मा, आशु श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 0
Users Today : 180
Users Yesterday : 861