न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » Uncategorized » हरिद्वार: वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी

हरिद्वार: वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई वरुण वालियां ने की और इसके माध्यम से एक ज्ञापन हरिद्वार एडीएम को सौंपा गया, जिसे राज्यपाल को भेजा गया।इस मौके पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, झबरेड़ा की विधायक ममता राकेश, रूहेलखंड से विधायक फुरकान अहमद समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान ‘वंदना के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में’ जैसे नारे गूंजते रहे।वीरेंद्र रावत ने कहा, “वंदना कटारिया सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि संघर्ष, प्रेरणा और राष्ट्रीय गौरव की प्रतीक हैं। उनका नाम हटाना हरिद्वार की अस्मिता पर हमला है। अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।”विधायक ममता राकेश ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह मामला सिर्फ एक नाम का नहीं, बल्कि देश की बेटियों के सम्मान और आत्मबल से जुड़ा है। वंदना कटारिया ने देश का नाम रोशन किया है और उनकी पहचान से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”वरुण वालियां ने स्पष्ट किया कि यह विरोध सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और कानूनी रूप से भी जारी रहेगा।

“हरिद्वार की जनता वंदना कटारिया के साथ है। यह नाम मेहनत और सफलता की मिसाल है, और इसे मिटाने की किसी भी साजिश का हम डटकर विरोध करेंगे।”

कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही फैसला वापस नहीं लिया गया, तो प्रदेशव्यापी जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

 

ALSO READ  जिलाधिकारी ने गेहूं की फसल की कटाई कर क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 0
Users Today : 937
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 0
Users Today : 937
Users Yesterday : 728