न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » रिश्वत » “बागेश्वर के सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल शुक्ला 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार”

“बागेश्वर के सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल शुक्ला 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)बागेश्वर: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व कर्मचारी कैलाश पंत ने अपने अनुबंध के नवीनीकरण के लिए अधिकारी द्वारा 90 हजार रुपये की मांग किए जाने की शिकायत विजिलेंस से की थी। बाद में यह सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत सही पाए जाने पर हल्द्वानी सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई।

विजिलेंस टीम ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में छापा मारकर अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने टीम की सफलता पर उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि भ्रष्टाचार की किसी भी सूचना को टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर साझा करें। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

207 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”