न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » संदेश » स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सराहनीय कदम — भुट्टा विक्रेता से जुड़कर ‘वोकल फॉर लोकल’ को दिया धरातल पर उतरता संदेश

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सराहनीय कदम — भुट्टा विक्रेता से जुड़कर ‘वोकल फॉर लोकल’ को दिया धरातल पर उतरता संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “वोकल फॉर लोकल” के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य तब सामने आया जब मुख्यमंत्री का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत पीलीभीत रोड से गुजर रहा था। मुख्यमंत्री अचानक सड़क किनारे भुट्टा भून रहे श्री महातम की ठेली पर रुके।मुख्यमंत्री ने न केवल स्वयं भुट्टा भूना, बल्कि वहां मौजूद एक वृद्ध महिला को भी अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा सौंपा और उनका हालचाल जाना।इस आत्मीयता ने वहाँ मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्वयं भी भुट्टे का स्वाद लिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे केवल भाषणों में नहीं, बल्कि व्यवहार में भी स्थानीय उत्पादों को महत्व देते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत ही राज्य की असली ताकत है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और उद्यमिता को अपनाएं।

मुख्यमंत्री का यह व्यवहार उनके जनता से जुड़ाव, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। यह पहल न केवल स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा भी है।

Share This
ALSO READ  Big breaking"हरिद्वार में संतों की हुंकार: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से बदलेगी देश की चुनावी तस्वीर, शिवराज-धामी ने दिया राष्ट्रहित का बड़ा संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 4 9
Users Today : 287
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 4 9
Users Today : 287
Users Yesterday : 611