न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » निर्देश » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र का दौरा कर वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर ऑपरेशन की प्रगति का जायजा लिया और ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए ताकि फंसे हुए लोगों को शीघ्रता से सुरक्षित निकाला जा सके।उन्होंने सड़क, संचार, बिजली, पेयजल और खाद्यान्न आपूर्ति जैसी बुनियादी सेवाओं की शीघ्र बहाली पर जोर दिया तथा इन सभी आवश्यक सेवाओं की सघन निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र को पूरी सजगता और तत्परता से कार्य करना होगा ताकि जनसामान्य को राहत मिले।

मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में 24 घंटे जुटी सभी टीमों के साहस, समर्पण और निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन और विषम परिस्थितियों में भी ये टीमें जिस प्रकार से कार्य कर रही हैं, वह उत्तराखंड राज्य के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। आपदा प्रबंधन में इनकी कार्यकुशलता राज्य के लिए गर्व का विषय है।

सरकार हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और पुनर्वास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

 

184 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”