न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
Home » वृक्षारोपण » “धरती माँ का ऋण चुकाने का संकल्प: हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राज्यव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ”

“धरती माँ का ऋण चुकाने का संकल्प: हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राज्यव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 17 जुलाई:उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित राज्यव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम की थीम “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” रखी गई थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की संस्कृति, प्रकृति और चेतना से जुड़ी एक भावना है, जो पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराती है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।श्री धामी ने बताया कि वन विभाग के प्रत्येक डिवीजन में 50 प्रतिशत पौधे फलदार होंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अभियान में जनसहभागिता के साथ छात्र-छात्राएं, महिला समूह, पंचायतें एवं स्वयंसेवी संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करनी होगी, जब तक वे वृक्ष न बन जाएं। उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता की रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रेरित अभियानों — ‘पंचामृत संकल्प’, ‘नेट ज़ीरो इमिशन’, ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE)’ तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी इन्हीं मूल्यों को आत्मसात कर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि देशभर में इस वर्ष 108 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

ALSO READ  ???? "धरा को हरियाली का उपहार — लोकपर्व हरेला पर धनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर किया वृक्षारोपण।" ????

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) के माध्यम से अब तक 6,500 से अधिक जल स्रोतों का संरक्षण और 3.12 मिलियन घन मीटर वर्षा जल का संचयन किया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध और वाहनों में कूड़ेदान अनिवार्य करना जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि अपने जीवन के हर खास अवसर पर एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण एक जनांदोलन का रूप ले सके।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 7 4 2
Users Today : 40
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 7 4 2
Users Today : 40
Users Yesterday : 702