न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » पहल » मुख्यमंत्री ने किया “स्वास्थ्य के प्रहरी” का लोकार्पण, कहानियों के ज़रिये स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल

मुख्यमंत्री ने किया “स्वास्थ्य के प्रहरी” का लोकार्पण, कहानियों के ज़रिये स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित लेखक इंजी. ललित शौर्य की नई पुस्तक “स्वास्थ्य के प्रहरी” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक आमजनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने कहा कि कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत यह पुस्तक न केवल बच्चों बल्कि सभी आयु वर्ग के पाठकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को रोचक ढंग से समझाने में मदद करेगी। पुस्तक में विभिन्न बीमारियों, उनकी पहचान, कारण और बचाव के उपायों को सरल, सहज और शिक्षाप्रद शैली में प्रस्तुत किया गया है।

लेखक ललित शौर्य ने कहा कि यह पुस्तक उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में और समाज की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की है। कार्यक्रम में साहित्य, चिकित्सा और शिक्षा जगत की कई प्रमुख हस्तियाँ भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938