(शहजाद अली हरिद्वार हरिद्वार। हरियाणा के सफीदों गांव से रविंद्र तोमर ने एक अनोखी पहल करते हुए पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की और देसी झोट्टा (देशी नस्ल का बैल) के साथ हरिद्वार पहुंचे।
उनका उद्देश्य हरियाणा में 700 शराब ठेके बंद कराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गंगाजल से आभार प्रकट करना है।
उन्होंने हरियाणा को “नशा मुक्त प्रदेश” बनाने के इस ऐतिहासिक कदम की सराहना की।
रविंद्र तोमर ने कहा कि नशा समाज को खोखला करता है
और सीएम सैनी की यह पहल समाज को एक सकारात्मक दिशा में ले जा रही है।
उन्होंने बताया कि वे गंगाजल भरने के बाद उसी झोट्टा बोगी से चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास जाएंगे और उन्हें जल अर्पित कर धन्यवाद कहेंगे।
तोमर का मानना है कि हर व्यक्ति को देसी घी और दूध जैसे शुद्ध उत्पादों का सेवन करना चाहिए
ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
उनकी यह यात्रा समाज में व्यसनमुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी देती है।








































Users Today : 722
Users Yesterday : 672






