न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » भेंट » धराली आपदा में मुख्यमंत्री धामी का भावुक संवाद: “हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है सरकार”

धराली आपदा में मुख्यमंत्री धामी का भावुक संवाद: “हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है सरकार”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंट कर उन्हें संकट की इस घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह आपदा कई परिवारों के लिए असहनीय पीड़ा लेकर आई है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। राज्य सरकार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है।मुख्यमंत्री ने मौके पर आपदा प्रबंधन, राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लापता लोगों की जल्द से जल्द खोजबीन की जाए और राहत सामग्री एवं आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है और किसी भी जरूरतमंद को मदद से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार SDRF, NDRF और सेना के साथ मिलकर राहत अभियान को तेज़ी से संचालित कर रही है ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा उत्तराखंड एकजुट होकर प्रभावितों के साथ

है।

 

Share This
ALSO READ  "चारधाम यात्रा की सफल व्यवस्थाओं पर बद्री-केदार समिति ने जताया आभार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 6 5
Users Today : 822
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 6 5
Users Today : 822
Users Yesterday : 886