न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार की शेरनियों का दमदार दांव: पेचक सिलाट में 7 पदक झटके, अब ‘खेलो इंडिया’ में उत्तराखंड का परचम लहराने को तैयार!” “टिहरी पर हरिद्वार का ‘गोल्डन अटैक’! 3-1 की धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल में एंट्री, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में अंडर-14 खिलाड़ियों का जलवा “ “दिव्य-भव्य कुम्भ 2027 की तैयारी तेज: ₹1224 करोड़ का मेगा प्लान, स्वच्छ-सुंदर कुम्भ क्षेत्र मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” “पत्रकारों के परिवारों को मिला संबल: डीएम–एसएसपी ने सौंपे 5-5 लाख के सहायता चैक, मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से जागी नई उम्मीद” “80% से कम खर्च पर CDO का कड़ा एक्शन: लापरवाह विभागों को फटकार, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश” “सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”
Home » निर्देश » मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना के घायलों का जाना हाल, त्वरित उपचार के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना के घायलों का जाना हाल, त्वरित उपचार के दिए निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का हालचाल जाना। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके उपचार में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि उपचार त्वरित और समुचित हो, जिससे मरीजों को जल्द राहत मिल सके।इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायलों और उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ खड़ी है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर रुद्रप्रयाग हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश लाया गया था। वर्तमान में सभी घायलों का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी के इस मानवीय एवं संवेदनशील कदम की सराहना विभिन्न वर्गों द्वारा की जा रही है।

 

134 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”