न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » स्वागत » ” महादेव की शरण में मुख्यमंत्री धामी: दक्षेश्वर महादेव में दुग्धाभिषेक-यज्ञ, 2027 के दिव्य-भव्य कुंभ की सफलता की कामना, साधु-संतों का आशीर्वाद और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत “

” महादेव की शरण में मुख्यमंत्री धामी: दक्षेश्वर महादेव में दुग्धाभिषेक-यज्ञ, 2027 के दिव्य-भव्य कुंभ की सफलता की कामना, साधु-संतों का आशीर्वाद और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत “

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव दक्षेश्वर का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना के साथ साथ वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग व सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए दक्षेश्वर महादेव से कामना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं साधु संतो से मिलकर उनकी कुशल क्षेम ली तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर साधु संतो का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के धार्मिक एवं संस्कृति विरासत के सरंक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य की रही है ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई उन्होंने कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के महमंत्री महंत राजेंद्र दास जी ,दिगंबर अखाड़े के वैष्णो दास जी,निर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत मुरलीदास जी,निर्मल अखाड़े के कोठारी जसविंदर सिंह, बड़ा उदासीन अखाड़े के राघवेंद्र दास जी,नया अखाड़े से जगतार मुनि जी,अटल अखाड़े के सत्य गिरी जी,मनोज गिरी जी सहित साधु संत मौजूद रहे। हेलीपैड दयानन्द स्टेडियम गुरुकुल कांगड़ी पहुंचने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने श्री भगवत गीता भेंटकर स्वागत किया एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प मालाओं के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ,राज्य मंत्री सुनील सैनी,ओमप्रकाश जमदग्नि, जयपाल सिंह चौहान,पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में नए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने संभाला कार्यभार, आमजन की समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता – जिले के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 0 0
Users Today : 53
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 0 0
Users Today : 53
Users Yesterday : 930