न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » निर्देश » मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने खानपुर ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश और “सक्षम केन्द्र” का किया उद्घाटन

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने खानपुर ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश और “सक्षम केन्द्र” का किया उद्घाटन

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा विकासखण्ड खानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर स्थित सिंघाडा प्रोसेसिंग यूनिट का स्थलीय निरीक्षण करते हुये के संचालन के लिये सी०एल०एफ० को रीप ग्रामोत्थान और एन.आर.एल.एम. टीम के साथ समन्वय कर सिंघाडा आटा विक्रय हेतु रणनीति पर चर्चा की गई एवं अगस्त माह में विक्रय बढाने हेतु हिदायत दी गई और इसके आय में वृद्धि के लिये सुचारू रूप से चलाने हेतू सीएलएफ को निर्देश दिये गये। इसी कम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित सामुदायिक संगठनो के वित्तीय समावेशन हेतु “सक्षम केन्द्र” का उदघाटन मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा किया गया। सक्षम केन्द्र के सफल संचालन के लिये एफ.एल.सी.आर.पी. श्रीमति पिंकी देवी को दिशा निर्देश दिये गये। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखण्ड परिसर में स्थित पुराने आवास का भौतिक निरीक्षण किया और खण्ड विकास अधिकारी को पीडब्लूडी विभाग से पुराने आवासों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिये गये। ततपश्चात विकासखण्ड कार्यालय में व्यवस्थाओ के निरीक्षण करतें हुये सभी अधिकारीयों और कर्मचारीयों समय से उपस्थित होकर जन समस्याओं को हल करने के लिये हिदायत दी गई। कार्यालय कक्षों को देखा गया जिस को सुव्यवस्थित करने एवं कक्ष के बहार नाम प्लेट लगाने को निर्देशित किया गया। निरिक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, के० एन० तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जोशी, जिला परियोजना प्रबन्धक संजय सक्सैना, ग्रामोत्थान, एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

 

 

164 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”