
“सुरक्षा भी, सेवा भी” के संकल्प संग हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में: शारदीय कांवड़ मेले के लिए 09 जोन–19 सेक्टर में अभेद्य सुरक्षा कवच, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और कैमरों की पैनी नजर
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।शारदीय कांवड़ मेले को सकुशल, सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैयार कर ली है। “सुरक्षा भी, सेवा भी” के संकल्प के साथ कांवड़ियों के स्वागत और संरक्षण हेतु पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र में मजबूत ‘सुरक्षा कवच’ तैनात किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के



















