
BIG BREAKING:: जलालपुर डाडा में 29 पुराने पेड़ों की होगी सार्वजनिक नीलामी, 14 अक्टूबर को लगेगी बोली—2.75 लाख से होगी शुरुआत
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। तहसीलदार भगवानपुर ने अवगत कराया है कि जारी सार्वजनिक नीलामी की सूचना के अनुसार ग्राम जलालपुर डाडा, तहसील भगवानपुर, जिला हरिद्वार स्थित कब्रिस्तान की भूमि में खड़े 29 हरे पुराने वृक्षों की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। नीलामी 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे पंचायत घर, ग्राम जलालपुर डाडा में आयोजित होगी।













