
🌧️ भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन सतर्क, आमजन की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने 1 सितंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित किया 🌧️
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 31 अगस्त 2025। मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों के लिए भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए जनहित में सावधानी बरतते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार, 1 सितंबर 2025 को प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने




























