
समाज उत्थान का संकल्प! स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्यालय के 10वें आराधना दिवस पर शिक्षा की शक्ति, संस्कृति की चमक और नन्हे सितारों की रंगारंग प्रस्तुति ने बाँधा समां
(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्यालय ने शुक्रवार को अपना 10 वां आराधना दिवस मनाया। इस अवसर पर स्वामी श्रद्धानन्द मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी व स्वामी श्रद्धानन्द के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूज्य स्वामी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ।
















