
“गंगा आशीर्वाद के साथ संभाली हरिद्वार की कमान: नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह ने हरकी पैड़ी पर किया पूजन, आज बताएंगे कानून-व्यवस्था की नई कार्ययोजना”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनियुक्त नवनीत सिंह पहुंचे हरकी पैड़ी, चार्ज संभालने से पूर्व किया गंगा पूजन। गौरतलब है कि कल शुक्रवार शाम उत्तराखंड़ शासन द्वारा 8 जनपदों में बड़ा फेरबदल किया, जिसके तरह उत्तराखंड एसटीएफ की कमान संभाल रहे एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले की नई जिम्मेदारी दी गई है।

























