
“एनपीए पर वार! सहकारी बैंकों में वसूली के लिए विशेष अभियान का ऐलान, सहकारिता मेलों को भव्य बनाने के निर्देश — डॉ. धन सिंह रावत का सख़्त संदेश”
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य सहकारी बैंक के बढ़ते एनपीए (Non-Performing Assets) को गंभीर विषय बताते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े एनपीए खातों की शीघ्र बैठक आयोजित




























